जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र मोहाना अन्तर्गत क्षेत्र में पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहा है सवाल, एक गिरफ्तार तो दूसरा महीनों से अभियुक्त फरार।
सुनील केसी,अपराध का अन्त
सिद्धार्थनगर। यूपी के योगी सरकार में प्रशासन के ढिलाही के चलते बेटियां असुरक्षित महसूस करती हैं। एक तरफ बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ समाज के दबंग इस मंसा पर पानी फेर रहें हैं। ऐसे ही एक मामला जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुलहरिया उर्फ हसनपुर का है। इस गांव लगभग डेढ़ महीने पहले दो लड़कियों के साथ दो लड़कों द्वारा रेप संबंधित मामला होता है। कथित तौर पर कहा जाता है कि दो दबंगो ने मिलकर बलात्कार का अंजाम दिया। सूचना पर मोहाना थाना क्षेत्र की घटनास्थल पर 112 नंबर की पुलिस पहुंचकर एम्बुलेंस के जरिये रेप पीड़िता को अस्पताल पहुचा दी थी लेकिन पुलिस साथ न रहने के कारण उस दिन मेडिकल जांच नहीं हुआ। दूसरे दिन महिला पुलिस के साथ पुनः रेप पीड़िता को अस्पताल लाकर मेडिकल कराया गया था। रिपोर्ट के आधार पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया है लेकिन दूसरा अभी तक फरार चल रहा है। फरार मुलजिम का भाई पीड़िता की माँ को धमकी देकर जबरिया सुलह समझौता करने में लगा है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
यूपी के सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत गुलहरिया उर्फ हसनपुर में ढेड़ महीने पहले रात करीब 12 बजे बारिश होने लगी थी। उसी समय दो सगी बहन अपने घर बाहर बकरी बांधने व पल्ली ढकने के लिए गई थी। उसी समय मनोज गुप्ता पुत्र बाबूलाल और मुबारक अली पुत्र इबारत अली दोनो लड़कियों को पकड़कर बलात्कार घटना का अंजाम दिया था । यह घटना 19/09/2022 की रात12 बजे की है। पीड़ित दोनो बहनों के अनुसार वो दोनों रात में बारिश के कारण बकरी बांधने औऱ पल्ली ढकने के लिए गई थी। उसी समय दोनो आकर पकड़कर एक बहन की हाथ बांधकर मुँह में कपड़ा भरकर बारी बारी से रेप करने लगे थे। वहीं दूसरी बहन के सीने पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देने लगें थे। कुछ समय बाद शोर गुल होने लगा और दोनों उजाले में देखा और शोर मचाने पर भाग गए थे।
पीड़िता की माँ घटनास्थल पहुँच कर पुलिस को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। मौके पर मोहाना पुलिस पहुच कर पीड़िता परिवार को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुचाया था लेकिन उस दिन पुलिस साथ नहीं गई थी जिस कारण अस्पताल कर्मी यह कहकर लौटा दिया कि पुलिस साथ नही है इसलिए मेडिकल जांच नहीं होगा। दूसरे दिन एक महिला पुलिस के निगरानी में पीड़ित लड़की का मेडिकल चेकअप हुआ जिस आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मनोज कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दूसरा मुलजिम मुबारक अली पुत्र इबारत अली अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक महीने से ज्यादा होने बाद गिरफ्तार न होना पुलिस कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।
पीड़िता की माँ ने मीडिया से कहा कि मेरी दोनो बेटियां बारिश होने के कारण बकरी बांधने व पल्ली लगाने के लिए गई थी। उसी समय हसनपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता और रामगढ़ निवासी मुबारक अली ने मेरे दोनों बेटियों112 को पकडर का एक साथ रेप किया और दूसरी बेटी के सीने पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दिया। मेडिकल जांच के बाद मुकदमा दर्ज हो गया लेकिन मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला अभी तक दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। मैं चौराहा पर टार्च खरीदने के लिए गई थी उसी समय मुबारक अली का भाई नसीम जो रामगढ़ का ग्राम प्रधान है। वह अपने साथियों धर्मराज, संजू, बाबूलाल, प्रमोद, रामरतन, घनशयाम के साथ मुझे घेर लिया और जबरिया सुलह समझौता के लिए दबाव डालने लगा। एक सादे पेज पर जबरदस्ती अंगूठा लगवा लिया। मैं सरकार और प्रसाशन से मांग करती हूं कि जल्द से जल्द मुबारक को गिरफ्तार किया जाय और मेरी बेटी की भविष्य के लिए मुवावजे दिया जाए। यदि कार्यवाही नहीं हुई तो हम परिवार जिला कलक्ट्रेट पर जान दे दूंगी। यह अपमान बर्दाश्त नहीं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आंनद ने कहा कार्यवाही शुरू है मुलजिम जल्द ही पकड़ा जाएगा। कानून अपना कार्य कर रहा है। मैं इस संबंध में आदेश दे दिया हूँ। तलाश जारी है।
