![]() |
| सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करौंदा मसिना आधिकारी शारदा कुमारी |
सिद्धार्थ नगर संवाददाता
जिले में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जगह-जगह मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं और तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया ब्लाक के अन्तर्गत स्थिति हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर गांधी जयंती का आयोजन किया गया
इस मौके पर ग्राम प्रधान श्री प्रभुदयाल द्वारा फूल-माला आर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने बापू और एवं शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शारदा कुमारी ने किया। वहीं,बद्र पब्लिक स्कूल खजुरिया में प्राचार्य मुस्तकीम अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जयंती मनाई गई। ग्राम प्रधान,आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर श्रमदान किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शारदा कुमारी ने भी गांधी जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ लोगो को स्वास्थ्य के प्रति और गैर संचारी रोग को फैलने से रोकने हेतु जागरूक भी किया तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अंतर्गत साफ-सफाई का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम समापन के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया!
इस मौके पर ए.एन.म रीतू मिश्रा, श्वेता चौधरी ,आशा पूनम गुप्ता,रीता देवी,जनक दुलारी सिंह,किरन देवी,सुशीला,शांति देवी ,किरन देवी,सत्यावती,मुस्तकीम अहमद,रियाज़ अहमद,रामसेवक,श्रीमती तारा,आरती देवी,हरिराम,मोहम्मद अदहम आदि लोग उपस्थित रहे!
