सुनील केसी, संवाददाता
तुलसियापुर, सिद्धार्थनगर। बढनी के तुलसियापुर चौराहा पर नवरात्र पर्व में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा फलाहार कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह व विशिष्ट शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा और कपिलवस्तु विधायक श्यामधानी राही रहे। कार्यक्रम की संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह ने किया गया। भक्तगणों को फल वितरण किया गया। बढनी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहा पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा अर्चना करके कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में भक्तगणों ने जय श्री राम का नारा लगाया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा फलहार कार्यक्रम के आयोजन से हिन्दू समाज में समरसता का भाव जागृत होता है। लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। नवरात्र व दशहरा पर्व को लेकर पूर्व विधायक ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्ति गीतों व डीजे की जगह डंका का उपयोग पर शांति तरीके से करना चाहिए। हमारे 25 पीढ़ियों के सपना अब योगी मोदी सरकार में पूरा होता दिख रहा है।
विशिष्ट अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा कि नवरात्र का पर्व सुख समृद्धि लेकर आता है। ऐसे समय व्रत व पूजन अर्चन से विशेष फल प्राप्त होता है। कपिलवस्तु विधायक श्यामधानी राही ने धार्मिक कार्यक्रम से मन को शांति मिलती है। हिंदुओ का पवित्र त्योहार नवरात्रि है। हियुवा जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा प्रभु श्री राम हमारे आराध्य है। हिंदुत्व की अलख जगाने के लिए हम सबको एक होना पड़ेगा। पंडाल में मौजूद लोगों को फल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रेम नारायण दुबे,रामहेत यादव, जय प्रकाश गौतम, राममनोहर यादव, सुग्रीम चौधरी, मोहन विश्वकर्मा,ऋषभ सिंह,अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
