सिद्धार्थ नगर संवाददाता
एक विधायक के रुप में शपथ ग्रहण करने के बाद महज 4-5 महीनों में अपने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जरुरतमंद देवतुल्य जनता-जनार्दन को माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मेरे द्वारा स्वीकृत करवाये गये उपचार हेतु प्राप्त होने वाली स्वीकृत धनराशि व देवतुल्य जनता का विवरणः-
1. श्रीमती अबरुननिशा ( करौंधा मोहल्ला, पोस्ट जगरा, शोहरतगढ़) को कैंसर के इलाज हेतु स्वीकृत धनराशि : 1 लाख 14 हज़ार
2. श्री सैयाद अली (दुबौलिया, उदयराजगंज, शोहरतगढ़) को चिकित्सा उपचार हेतु 72 हज़ार की धनराशि की स्वीकृति हुई है
3. श्री रामबुझावन जी ( खरगवार, शोहरतगढ़) को इलाज कराने हेतु 1 लाख की धनराशि की स्वीकृति हुई है।
4. श्रीमती प्रमिला देवी जी (निबी दोहनी, शोहरतगढ़) को 1 लाख 80 हज़ार 540 रुपये की धनराशि उनके इलाज हेतु स्वीकृत हुई है।
5. श्री राधेश्याम जी ( भुड़िला ग्राम, पो. चिल्हिया, शोहरगढ़) को उनके इलाज हेतु माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उनके इलाज हेतु 400000 की धनराशि की स्वीकृति हुई है।
6. श्री सुरेन्द्र जी ( मसजिदिया, पकड़ी सिद्धार्थनगर) 200000 रुपये
अभी भी कई ऐसे लाभार्थी हैं जिनकी स्वीकृति पत्र आया हुआ है लेकिन इस संदर्भ में जरुरी कागजों के अवलोकन के बाद उनको धनराशि के विवरण के साथ प्रेषित कर दिया जायेगा।
हमें ख़ुशी है कि अपने स्तर से प्रेषित किए हुए आर्थिक मांगों को सरकार एवं विभागों द्वारा स्वीकृत किया गया। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस आर्थिक मदद से हमारे सभी लाभान्वित होने वाले क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उन्हें उचित आवश्यक इलाज कराने में सहूलियत प्राप्त होगी।