सिद्धार्थ नगर संवाददाता राजकीय आयुर्वेदक चिकित्सालय 15 शैय्या तेतरी बाज़ार सिद्धार्थ नगर के द्वारा आयुष आप के द्वार के अंतर्गत आज ग्राम मधुकर पुर के शिव मंदिर धर्मशाला में 280 मरीजो को निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
प्रातः आठ बजे से 3 बजे तक कुल 208 मरिजों को औषधि वितरित किया गया।जिसमें 75 पुरुष,113 महिलाएं तथा 20 बच्चों को औषधि का वितरण किया गया।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट सहदेव प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में निःशुल्क कैम्प में बीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी फार्मासिस्ट, श्रीमती मनोरमा मिश्रा स्टाफ नर्स, श्री मती शांति शांति देवी,सुलई आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर ग्राम के समाज सेवी सुरेश गुप्ता ,श्यामदेव, मोहित गुप्ता, सूरज, सुरेश गुप्ता रैना ,बृजभान, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।