जनपद सिद्धार्थ नगर के मिठवल ब्लॉक अंतर्गत दीनबंधु इंटर कॉलेज नदाव मे ग्रामीण खेल खुद प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा कल्याण विभाग के दिशा निर्देश पर आयोजन किया गया, आयोजन के मुख्यातिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिठवल दशरथ प्रसाद चौधरी द्वारा प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया गया!प्रतियोगिता मे बालक के सापेक्ष बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता मे चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे बालिका 100 मीटर लम्बी दौड़ मे गुंजा प्रजापति एवं हिमांशु बालक प्रथम स्थान,200 एवं 800मीटर दौड़ मे राधिका एवं अशोक को प्रथम स्थान मिला वही कबड्डी टीम मे बालिका थुम्हवा भैया, बालक मे कटसरया खुर्द जीत दर्ज किया!
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मिठवल लक्ष्मी बर्मा द्वारा खेल प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों को मुख्यातिथि के द्वारा प्रोत्साहित कराते हुए मेडल एवं ट्रॉफी देकर मनोबल बढ़ाया! इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बांसी प्रियंका चौधरी एवं ग्रामीण बालक बालिकाओं सहित महिला पुरुष संभ्रान्ति व्यक्ति दर्शक के रूप मे मौजूद रहे