गया जी फतेहपुर के लुधवा कट्टी गांव में विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया की नई शाखा का उद्घाटन

ज़
अपराध का अन्त संवाददाता 

गया जी फतेहपुर स्थित लुधवा कट्टी गांव में विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया की एक नई शाखा का शुभारंभ आगामी फरवरी महीने में भव्य रूप से किया जाएगा ! इस बात की आधिकारिक जानकारी कॉलेज की मैनेजमेंट हेड सह पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) इंचार्ज अलका सिंह ने दी है ! उन्होंने बताया कि इस नए संस्थान के खुलने से स्थानीय युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा ! वहीं, कॉलेज के ट्रस्टी सह गया के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह नया कदम उनके पूज्य पिता, गया के प्रसिद्ध व्यवसायी स्वर्गीय बादल सिन्हा के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में उठाया जा रहा है ! उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का नया केंद्र बनेगा, जिससे ग्रामीण परिवेश के होनहार विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण, हुनर और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जो उनके सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत सहायक साबित होंगे !

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने