श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, सिसौली, में आयोजन में सदर विधायक श्याम धनी राही पहुंचे

 सिद्धार्थनगर संवाददाता 
जनपद सिद्धार्थ नगर के विधानसभा कपिलवस्तु के विधायक श्री श्याम धनी राही जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, सिसौली, जनपद सिद्धार्थनगर में माननीय विधायक श्री श्याम धनी राही जी का आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर माननीय विधायक जी ने माँ दुर्गा के दरबार में उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माँ जगदम्बे का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
इस शुभ अवसर पर समस्त ग्रामवासियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने माननीय विधायक जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
माँ दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे तथा सभी ग्रामवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।
 कार्यक्रम में उपस्थित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य 
🔹 अध्यक्ष: श्री रवि कुमार
🔹 महामंत्री: अर्जुन पासवान
🔹 श्री रविंद्र कुमार
🔹 श्री सुनील पासवान
🔹 श्री बुधीराम पासवान
🔹 श्री महेंद्र पासवान
🔹 श्री मुकेश कुमार
🔹 श्री दीपू पासवान
🔹 श्री जयप्रकाश
🔹 श्री गठू कनौजिया
🔹 श्री ओमप्रकाश कनौजिया
🔹 श्री गिरिजेश पासवान
इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के समस्त सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफल बनाया।
माननीय विधायक श्री श्याम धनी राही जी का सिसौली आगमन के लिए समस्त दुर्गा पूजा समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने