गिरे पोल को सूखे स्थान पर लगाकर किया सप्लाई बहाल


अपराध का अन्त संवाददाता 
इटवा(सिद्धार्थनगर)। खुनियांव विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेलियाडीह में विद्यालय के पास गिरे विद्युत पोल को दोबारा सूखे स्थान पर लगाकर विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गयी।
 
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तेलियाडीह में गांव के पूरब प्राथमिक विद्यालय के पास पोखरा के निकट विद्युत पोल लगा था। बारिश के कारण पोखरा भरने पर पोल गिर गया। जिसके कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी थी। गांव में शारदी नवरात्रि का कार्यक्रम भी चल रहा है। रविवार को पोल गिरने की सूचना क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अबरार अली द्वारा विद्युत उपखण्ड खुनियांव के एसडीओ राज कुमार यादव को दी गयी। सूचना पर विभाग ने कर्मचारियों को भेजकर सोमवार को गिरे हुए विद्युत पोल को निकाल कर सूखे स्थान पर लगाकर विद्युत सप्लाई को बहाल कर दिया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों में महेन्द्र नाथ त्रिपाठी उर्फ लाल जी, इन्द्रमणि व रविन्द्र पाठक का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने