कोइरीडीहा में वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी



अपराध का अन्त संवाददाता 
सिद्धार्थनगर*कोइरीडीहा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन कर लोगों और प्रशिक्षुओं को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय प्रबंधन तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) रवि कुमार सिन्हा एवं आरसेटी निदेशक सुनील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आरोह फाउंडेशन के जिला समन्वयक उस्मान, शोहरतगढ़ सी एफ एल से वित्तीय सलाहकार संतोष शुक्ला और नवीन पांडेय मौजूद रहे।
शिविर में पैसे की वित्तीय समझ, बचत के महत्व और स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
एलडीएम रवि कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं का सही उपयोग कर युवा स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वहीं आरसेटी निदेशक सुनील गुप्ता ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षुओं से पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और मुद्रा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा।
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सिद्धार्थनगर की ओर से युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने