अपराध का अन्त संवाददाता अजय सिंह सीतापुर
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद सीतापुर में महिला संबंधी अपराधों/ अन्य जघन्य अपराधों से संबंधित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवम् विधिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये है ।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में थाना मछरेहटा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 251/2026 से संबंधित अभियुक्त जब्बर पुत्र मटरू निवासी ग्राम ग्वाली पुरवा थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर को कल्ली रोड परिक्रमा मोड़ सूरजपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल है।
दिनांक 12.10.2026 को थाना मछरेहटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्वालीपुरवा के पास खेत में बालिका (नाबालिग) का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर जांच में मृतका के पिता द्वारा बताया गया कि वह घर से सुबह शौच के लिए गई थीं जिसके वापस न आने पर तलाश के क्रम में उसका शव गन्ने के खेत में मृत अवस्था में मिला है। घटना में पिता द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई तथा थाना मछरेहटा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0251/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई व मछरहेटा पुलिस तथा एसओजी (SOG) टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। । घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए ड्रोन कैमरों के माध्यम से संपूर्ण जंगल एवं आसपास के क्षेत्र का सर्वेक्षण कराया गया तथा डॉग स्क्वाड की सहायता से सुराग तलाशे गए। घटनास्थल एवं प्रासंगिक वस्तुओं से आवश्यक साक्ष्य संकलित कर फॉरेंसिक एवं जैविक साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया। साथ ही, गांव एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाशी, ग्रामीणों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। समस्त उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचनात्मक तथ्यों के आधार पर अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जब्बर द्वारा बालिका को मोबाइल दिखाने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी एवम् बालिका द्वारा अपने परिजन को बताने की बात कहने पर आरोपी द्वारा उसका गला दबाकर हत्या की घटना कारित कर दी गयी।
Tags
सीतापुर संवाददाता