कुशीनगर संवाददाता
(उत्तर प्रदेश ) भंते ज्ञानेश्वर सभागार म्यामार ( वर्मी ) बुद्ध विहार ,कुशीनगर , उत्तरप्रदेश में खचाखच दर्शकों के भीड़ में तालियों की गड़गराहट के बीच डॉ . सुधांशु कुमार चक्रवर्ती द्वारा अभिनीत "सत्ता " नाटक का सफल मंचन किया गया। धर्मवीर भारती ,बाबा नागार्जुन , ब्रेख्त ,डॉ.शंकर शेष ,सफदर हाशमी की रचनाओं पर आधारित "सत्ता " नाटक का नाट्य परिकल्पना ,निर्देशन एवं अभिनय डॉ.सुधांशु कुमार चक्रवर्ती का था। राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा के चौथा राष्ट्रीय अम्बेडकर अधिवेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद भारती (अधिवक्ता),राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जालिम प्रसाद ,राष्ट्रीय महासचिव रंजन कुमार गौतम (अधिवक्ता ), राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण धायवण , प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉ.आनंद कुमार सुमन , युवा पत्रकार मनोज कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद डॉ.सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को कार्यक्रम के बाद भदंते ज्ञानेश्वर महास्थविर जी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।फल मंचन
Tags
कुशीनगर संवाददाता