165 वें जन्मोत्सव पर सजेगा बाबा दुर्बलनाथ। जी का दरबार!!


अपराध का अन्त संवाददाता 
प्रमोद कुमार (आगरा) 

जनपद के जगनेर रोड धनौली आगरा पर श्री श्री 1008 राष्ट्रीय सन्त श्री दुर्बलनाथ महाराज जी के 165 वें जम्मोत्सव पर  चतुर्थ विशाल शोभा यात्रा एवं महाधिवेशन समारोह आयोजन किया जायेगा। 
   कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री अमर सिंह टुंडेलकर (सेवानिवृत परिवहन निगम) ने बताया कि 
   प्रात 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक टी आर मैरिज होम नरीपुरा में समाज का भव्य महाधिवेशन एवं समाज के गौरव होनहार बालक/बालिकाओ का स्वागत किया जाएगा। साथ दोपहर 2 बजे शाम 4 बजे तक ग्यारह भव्य महा आरती के साथ झांकियां सजाई जाएंगी। बैण्ड बाजे के साथ विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे जो जगनेर रोड मुख्य मार्ग से होती हुई नगला लेखराज बगीचा पर समापन किया जाएगा । शाम 4 बजे आपके आगमन तक बाबा विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने