अपराध का अन्त संवाददाता
शनिवार को मैंने लखनऊ में प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) माननीय दयाशंकर सिंह जी से मुलाकात कर उनसे बताया कि बढ़नी में बहुप्रतीक्षित बस स्टेशन के निर्माण के लिए कई बार मांगपत्र दे चुका हूं लेकिन जिला व तहसील प्रशासन की तरफ से जमीन के लिए सकारात्मक प्रयास न करने के कारण बस स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिसके बाद माननीय मंत्री जी ने तुरंत ही सिद्धार्थनगर डीएम संजीव रंजन को फोन कर निगम या परिवहन विभाग के नाम जमीन देने का निर्देश दिया। जिसके बाद बस स्टेशन के लिए धन आवंटित किया जाए।इसके अलावा मैंने माननीय परिवहन मंत्री जी को बताया कि बढ़नी से सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रयागराज में शिक्षारत हैं। इसके अलावा रोज दर्जनों क्षेत्रीय लोग हाईकोर्ट में मुकदमें की पैरवी व संगम स्नान के लिए भी प्रयागराज जाते हैं लेकिन बढ़नी से प्रयागराज के लिए न तो सीधी बस सेवा है और न ही ट्रेन सेवा। प्रयागराज जाने के लिए लोगों को गोरखपुर या गोंडा जाना पड़ता है। इसलिए बढ़नी से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा की बहुत आवश्यकता है। इसके अलावा पूर्व में बढ़नी से गोरखपुर जाने के लिए सुबह बस के लिए आग्रह किया गया था लेकिन बस नहीं चला। जिसके बाद माननीय मंत्री जी ने आरएम कैलाश राम को तुरंत ही फोन कर बढ़नी से प्रयागराज के लिए रुट तय करने का निर्देश दिया,इसके अलावा बढ़नी से गोरखपुर के लिए बस चलवाने का निर्देश दिया।माननीय मंत्री जी के द्वारा दिए गए इस अपार स्नेह के लिए शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता की तरफ से हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
