अपराध का अन्त संवाददाता
दिनाँक 07/08/2023 दिन सोमवार को पूर्व से निर्धारित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम को बेहतर आयाम देने हेतु सास बेटा बहु कार्यक्रम कराते हुए जन जागरुकता फैलाया जाना था। इसी क्रम में उपकेन्द्र स्तरीय हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर मझवन ब्लॉक जोगिया में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मानवेन्द्र पाल डिप्टी डीटीओ सर साथ में डिस्ट्रिक्ट मेटरनल हेल्थ कंसलटेंट श्री प्रमोद कुमार सन्त, डॉ विजय कुमार मनोरोग समाजिक कार्यकर्ता डीएमएचपी सिद्धार्थ नगर और श्री विभोर कौशिक जपाइगो कंसलटेंट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री बालेश कुमार ने परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। मुख्य अतिथि द्वारा सास बेटा बहु सम्मेलन के बारे में जानकारी दी और साथ में ही टीबी रोग के प्रति भी जागरूक किया। श्री प्रमोद जी ने भी कार्यक्रम सास बेटा बहु सम्मेलन के बारे में जानकारी दी और साथ में ही मातृत्व स्वास्थ के बारे में भी जानकारी प्रदान की। डॉ विजय कुमार द्वारा सास बेटा बहु सम्मेलन के बारे में जानकारी दी और साथ में ही राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए टेली मानस के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभागियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा।
