बेसिक शिक्षा परिषद:पदोन्नति और अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण के मुद्दे पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सांसद से भेंटवार्ता

 



सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों का समूह माननीय सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल जी से मिला और एक दशक से बाधित पदोन्नति, तथा अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण , जिले के अंदर समायोजन, शिक्षक विधायक के निर्वाचन में मताधिकार देने आदि के मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

         माननीय सांसद श्री जगदंबिका पाल  ने शिक्षकों के समक्ष ही सचिव ( बेसिक शिक्षा ) प्रताप सिंह बघेल जी को फोन किया और उनसे पदोन्नति एवं अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण पर चल रही कार्यवाही के बावत जानकारी चाही तथा उन्हें निर्देश दिया कि शिक्षकों की अमुक समस्याओं का टाईम बाउंड निस्तारण करें। प्रमोशन के मुद्दे पर सचिव महोदय द्वारा कहा गया कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी।



          अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण के प्रकरण पर सचिव महोदय से माननीय सांसद महोदय ने भारांक की असमान व्यवस्था के कारण वरिष्ठ शिक्षकों का स्थानांतरण ना होने की बात बहुत ही मजबूती और तार्किक ढंग से से कही साथ ही कहा कि स्थानांतरण प्रति वर्ष होना चाहिए और वरिष्ठता के आधार पर होना चाहिए सचिव महोदय ने आगामी ट्रांसफर नीति में इसे शामिल करने का पूर्ण आश्वासन दिया सांसद जी के साथ ही सचिव महोदय ने जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला से ही बात की और उपरोक्त समस्याओं के निस्तारण का पूर्ण आश्वासन भी दिया।

          सांसद  ने शिक्षकों से कहा कि दिल्ली से वापस आने के बाद अपने लखनऊ प्रवास के दौरान मैं प्रमोशन के मुद्दे पर हुई प्रगति के बारे में जानकारी सचिव से लूँगा और आप लोगों की समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कराऊँगा। माननीय सांसद जी ने उपस्थित शिक्षकों को भोजन भी कराया और आश्वस्त किया कि हम इन मुद्दों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं समाधान जल्द होगा।

          भेंटवार्ता में अभय सिंह, जे०पी० गुप्ता,आनंद पांडेय, अंजनी झा,राकेश पांडेय,संतोष पाण्डेय,आशीष पांडेय,सुरेंद्र गुप्ता, विजय भास्कर,अनुराग वर्मा,मनोज द्विवेदी,राम सिंह पाल,रामराज पांडेय,मुक्तिनाथ,प्रतिभा त्रिपाठी, रेनू मणि,सुषमा सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने