देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से विनय वर्मा विधायक से सुखद मुलाकात से हुए भाव विभोर विनय वर्मा विधायक



अपराध का अन्त संवाददाता 

 देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से आत्मीय मुलाक़ात हुई। इस दौरान उनका असीम स्नेह, अनुपम आशीर्वाद तथा बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मुलाक़ात के दौरान अपने जनपद सिद्धार्थनगर एवं विधानसभा शोहरतगढ़ के सर्वांगीण विकास हेतु उनका ध्यान आकृष्ट कराया साथ ही अपने समाज के उत्थान व संरक्षण से जुड़े कई विषयों पर माननीय मंत्री से विमर्श भी हुआ। अपने बहुमूल्य समय में से ऐसे सुखद सानिध्य एवं स्नेह प्रदान करने हेतु हम माननीय मंत्री जी को हृदयतल से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।साथ ही इस दौरान उपस्थित माननीय मंत्री (वाणिज्य, भारत सरकार)आदरणीय श्री पीयूष गोयल जी का भी स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बात की जानकारी शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा के द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने