अपराध का अन्त संवाददाता
दिनांक 17 -08-2023 दिन* *बृहस्पतिवार को आदिवासी विकास सेवा संस्थान, जनपद - सिद्धार्थनगर कार्यालय /निवास पर संतोष कुमार गोंड (जिलाध्यक्ष) एवं* *धुरिया जनजाति समाज के द्वारा धुरिया समाज की महान विभूति एवं जननायक, समाजसेवी, उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों के अधिकारिता एवं ज्ञानशीलता के प्रतीक जनजाति आदिवासी समाज के धरोहर पेनवासी दादा एडवोकेट उमाशंकर गोंड जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। सन् 2002 से लेकर 2022 तक कठिन परिश्रम और अनवरत प्रयास , प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संवाद बनाए रखकर जिला प्रशासन से लेकर आयोग, हाईकोर्ट इलाहाबाद , उत्तर प्रदेश तक किए गए प्रयासों को याद किया गया। उनका इस प्रकार से अचानक जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है । इनके प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम को राजेंद्र प्रसाद धुरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष) अनुसूचित जनजाति मोर्चा- भा०ज०पा०, मुरलीधर धुरिया (प्रदेश संरक्षक) आदिवासी विकास सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश, शिवकुमार धुरिया, धर्मेंद्र कुमार गोंड ( ग्राम प्रधान- कपिया) , अजय कुमार गोंड, राहुल धुरिया, बालगोविंद धुरिया, सुरेन्द्र धुरिया,साधू धुरिया,गुलाब धुरिया तथा धुरिया समाज के सगा जनों की उपस्थिति में मनाया गया**एंव *डुमरियागंज तहसील के अंतर्गत ग्राम -बयारा* *निवासी रामजतन धुरिया के नेतृत्व में पेनवासी दादा उमाशंकर गोंड जी को श्रद्धासुमन अर्पित सैकड़ों धुरिया जनजाति समाज के द्बारा करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया गया*।
