पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 10 अगस्त 2023 को सयुक्त मोर्चा बैनर तले लाखों की अधिकार महा रैली का आयोजन होगा अध्यक्ष अनिल सिंह

 अपराध का अन्त संवाददाता 


पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले पूरे देश के लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए पेंशन अधिकार महा रैली में सम्मिलित होने के लिए 9 अगस्त को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उक्त जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने दी। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि पूरे देश से कल केंद्रीय कर्मचारी राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक  पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन अधिकार महारैली में प्रतिभाग करने के लिए दिल्ली चलेंगे। पूरे देश में जहां कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली महारैली में प्रतिभाग करने के लिए ट्रेन और बसों की बुकिंग करा चुके हैं वही जनपद सिद्धार्थनगर से ट्रेन के माध्यम से सैकड़ो कर्मचारी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। जनपद सिद्धार्थनगर में रैली का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति,जिला अध्यक्ष अनिल सिंह,जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता, आशुतोष यादव,राजेश श्रीवास्तव के साथ सैकड़ों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। कल पूरा जनपद पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली चलो दिल्ली चलो किनारे से गूंज उठेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने