अपराध का अन्त संवाददाता
विश्व पिछड़ा परिषद एवं मुलायम आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन डुमरियागंज के बैदौला में किया गया जिसमें विश्व पिछड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तेजस यादव ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ही मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किया जिससे बहुसंख्यक वंचित समुदाय की नौकरियों में हिस्सेदारी पर मोहर लगा दी 1989 के आम चुनाव में नायक बी पी सिंह जी ही हुए।
"राजा नहीं फकीर है देश की तकदीर है।"
के नारे पर सवार बीपी सिंह ने राजीव गांधी के 450 के बहुमत की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया इस अवसर पर राम प्रकाश चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पिछड़ों वंचितों एवं मजलूमों के मसीहा थे। पिछड़ों के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ थे उन्होंने निष्पक्षता से सामाजिक न्याय का समर्थन किया इस अवसर पर मुलायम आर्मी के एडवोकेट सुनील कनौजिया ने कहा कि विश्वनाथ प्रताप सिंह की ही सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न दिया था और उन्होंने अपनी कुर्सी की परवाह ना करते हुए मंडल कमीशन लागू किया और सभी को यह कहने का अधिकार दिया कि आरक्षण हमारा अधिकार है इस अवसर पर पुजारी गौतम, राज कपूर यादव, मोहर्रम अली, मोहम्मद मुस्तकीम, विजय बहादुर यादव, दीप कुमार, रमेश कुमार सोनी, राजू आदि कई लोग मौजूद रहें।
