अपराध का अन्त संवाददाता अजय कुमार
शोहरातगढ थाना क्षेत्र के जरुआ गांव में एक विकलांग व्यक्ति के कन्हैया गुप्ता पुत्र मेही लाल की भैस ग्यारह हजार लगे विद्युत पोल में अचानक करंट का प्रवाह होने से उसकी चपेट में एक भैंस आ गई जिससे भैंस की मौत हो गई। बारिश के बाद लगे विद्युत पोल में अचानक करण्ट प्रवाहित होने लगा लेकिन गनीमत यह रही है कि उस समय कोई राहगीर नहीं निकल रहा था। मामले के संबध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया गुप्ता बताया कि उनकी रोजी-रोटी का एक मात्र साधन दूध बेंचना है। भैंस के करण्ट की चपेट में आकर मृत होने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खडा हो गया है। पीडित पशुपालक ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है साथ ही ग्राम प्रधान वीरेंद्र जयसवाल व मोहल्ले के लोगों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
