चोरी के वांछित वा प्रकाश में आए अभियुक्त गण गिरफ्तार कब्जे से माल बरामद।


अपराध का अन्त संवाददाता 

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी महोदय हर्रेया श्री शेषमणि उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में श्री योगेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पैकोलिया जनपद बस्ती व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 26.06.2023 को वांछित अभियुक्त बबल सिंह उर्फ सुधांशु सिंह पुत्र दिनेश सिंह सा0 नागपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती व उसकी निशादेही पर चोरी का माल खरीदने वाले आर्यन वर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र वर्मा सा0 पचपोखरी थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर को चोरी के माल 14 ग्राम पीली धातु के सिक्के के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनाक 25.06.23 को आकांक्षा सिंह पुत्री दिनेश सिंह निवासी नागपुर थाना पैकोलिया द्वारा एक प्राथना पत्र अपने घर के अंदर से अपनी माँ के जेवर चोरी होने के संबंध मे अपने भाई बब्बल सिंह के विरुद्ध दिया गया जिस पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 95 / 23 धारा 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया। दिनांक 26 06 2023 को मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्त बबल उर्फ सुधांशु सिंह को थाना क्षेत्र पैकोलिया अन्तर्गत नरसिंहपुर चौराहे से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दूसरे अभियुक्त आर्यन वर्मा पुत्र सुरेश चंद्र वर्मा निवासी पंच पोखरी थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर को खलीलाबाद पश्चिमी बंजरिया बाजार से मुकदमे से संबंधित माल के साथ गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है

 बरामदगी का विवरण- 1. चोरी का जेवर बेचे जाने से प्राप्त रुपया 4000 रुपया नगद

2. एक अदद पीली धातु का पिटा हुआ सिक्का वजन करीब 14 ग्राम

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त बबल सिंह उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरी माँ छत से गिर गयी थी जिसको मेरी बहन व परिवार को लोग मेडिकल कालेज गोरखपुर मे भर्ती कराये थे घर पर कोई नही था मैने अपनी माँ की अलमारी से अपनी माँ का एक अदद चेन, एक अंगूठी व एक मंगलसुत्र जो सोने का था उसे चुरा लिया था और उसे ले जाकर खलीलाबाद बाजार मे सोनार के जहाँ 40000 रुपया मे बेच दिया था उसमे से मैने लगभग 36000 रुपया खा पीकर व घूम फिर कर खर्च कर दिया मेरे पास मात्र 4000 रुपया बचा है तथा अभियुक्त आर्यन वर्मा द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि करीब एक हफ्ता पहले सुधांशू सिंह मेरी दुकान पर कुछ सोने के जेवर बेचने के लिए लाया था मैने लालच मे आकर कम पैसा देकर उस सोने के एक चेन, एक अंगूठी, एक मंगल सूत्र खरीद लिया था मुझे इस बात की जानकारी थी कि यह चोरी करके लाया है इसलिए मैने उस सारे जेवरात को गलाकर पिट कर सिक्का बना दिया था।

बरामद/ गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

1. श्री योगेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष

2. उ0नि0 ओमप्रकाश भारती थाना पैकोलिया

बस्त

3. उ0नि0 विजय प्रकाश दीक्षित थाना पैकोलिया जनपद बस्ती

4. का0 सोनू यादव, का0 जीवन प्रताप सिंह, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने