कोई टाइटल नहीं

मुरसान के गांव बिचपुरी में खेत में मिला गोली लगा युवक का शव से आसपास के गांव में मची अफरातफरी, पुलिस प्रशासन जुटा जॉच में अपराध का अन्त संवाददाता हाथरस राहुल दीक्षित हाथरस। मुरसान कोतवाली के गांव बिचपुरी खेत में आज सुबह करीब पाच बजे एक गोली लगा युवक का शव खेत में पड़ा मिला। खेत में शव पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वही गांव में व आसपास के गांव में अफरा तफरी मच गई। वही ग्रामीणों ने शव की पहचान पडोस के गांव फरसोटी निवासी आकाश कुमार पुत्र मुनेश उम्र सत्ताइस साल के रूप में हुई। वही मृतक की मौसी गुड्डी पत्नी गजेंद सिंह निवासी फरसोटी ने बताया की उसकी छोटी बहन गांव में रहती है यह उनका बेटा है। आकाश कल देर शाम को दो युवकों के साथ मुरसान गया था और काफी देर बीत जाने के बाद आकाश मुरसान से वापिस नही आया। रविवार की सुबह करीब पांच बजे बिचपुरी गांव के एक युवक ने गुड्डी देवी के घर पर फोन करके बताया की आकाश का शव गांव के खेत में पड़ा है घटना की जानकारी मिलते ही मौसी और मोसेरे भाई घटना की जगह पहुंचे तब ही युवक की पहचान हुई। घटना की सूचना मिलते ही मुरसान कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मुरसान पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने