कई बिंदुओं पर की गई चर्चा करते हुए बुद्ध विहार निर्माण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान शिव कुमार पूर्व बैंक मंडल प्रबंधक
अपराध का अन्त संवाददाता
जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड जोगिया उदयपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत pedari खुर्द के टोला मरवटिया में बुद्ध विहार निर्माण हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार पूर्व बैंक अधिकारी लखनऊ एवं समस्त ग्रामीण जनता ने बुद्ध के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और एक स्थाई बुद्ध विहार निर्माण को लेकर के कई महीनों कई वर्षों से लोगों के अंदर कूट-कूट कर निर्माण को लेकर चर्चा बनी रही परंतु कुछ लोगों के उत्साहवर्धक और जागरूकता के कारण पेdaरी खुर्द टोला मरवटीया में जय राम नामक व्यक्ति ने बुद्ध विहार निर्माण हेतु अपना जमीन देने के लिए स्वयं आगे आए जिसको लेकर कई संभ्रांत व्यक्तियों ने और बौद्ध अनुयायियों ने चिंतन मनन करते हुए किस तरह से कैसा और भव्य रुप से सुव्यवस्थित ढंग से बुद्ध विहार निर्माण को लेकर आपस में चर्चा किया गया ,लोगों का कहना है इस निर्माण को लेकर आर्थिक सहयोग होना अति आवश्यक है जिसमें लोगों ने अपनी अपनी तरफ से चंदा के रूप में सहयोग देने के लिए आगे कदम बढ़ाए हैं इस प्रकार से इस बैठक में बुद्ध विहार निर्माण के लिए लोगों से अपील करते हुए यथाशक्ति चंदा के रूप में आर्थिक सहयोग देकर बुद्ध विहार निर्माण में सहभागी बने ताकि भविष्य में चलकर बुद्ध विहार मरवटीया के लोगों के लिए और वहां के क्षेत्रीय जनता के लिए एक रमणीय स्थल का बनने में सभी लोगों का पूर्ण योगदान होना चाहिए जिसमें सरबजीत प्रमोद कुमार ,रामजीया वन ,शिवनारायण बौद्ध, शिवकुमार बैंक ऑफिसर, जय राम ,रमेश, दिनेश राजेन्द्र प्रसाद , बजरंगी, गोविन्द पासवान, राधेश्याम पासवान आदि कई लोग मौजूद रहें।