विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत पलटादेवी मन्दिर मन्दिर का जीर्णोद्वार हेतु विनय वर्मा विधायक दिया 1करोड़ धनराशि विनय वर्मा

अपराध का अन्त संवाददाता अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पलटा देवी मंदिर का जीर्णोद्धार आज हमारे प्रयासों से संभव हो पाया है।जिससे मातारानी के मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं दिव्य रुप देने हेतु तत्काल 1 करोड़ रुपये की धनराशि (आवश्यकतानुसार बढ़ोतरी की जायेगी) की स्वीकृति सरकार के पर्यटन विभाग से हुई है।जिससे मन अति प्रसन्न है।आज इस शुभ कार्य के निष्पादन हेतु मंदिर के पूज्य महाराज महंत श्री घनश्याम गिरी जी का आशीर्वाद लिया तथा पर्यटन विभाग के आर्किटेक्चर के साथ मंदिर की नई संरचना एवं आकर्षक कलाकृतिओं को लेकर माप और चर्चा-परिचर्चा की गई। इस नेक कार्य हेतु मैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं श्री जयवीर सिंह जी माननीय कैबिनेट मंत्री, पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश को भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ जिनके सहयोग से हमारे विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में स्थित प्राचीन पलटा देवी मंदिर का कायाकल्प संभव हो पा रहा है। इस मंदिर के दर्शन हेतु आने वाले सभी भक्तजनों तथा अपने क्षेत्र के देवतुल्य जनता-जनार्दन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस अवसर पर श्री सुधाकर गिरि जी, श्री तेजेन्द्र गिरि जी, आर्किटेक्ट श्री प्रभात सिंह जी (उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग), श्री हरेराम निषाद जी (जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी), अपना दल एस के विधानसभा प्रभारी श्री रामदास मौर्य जी, श्री अनिल कुमार मिश्र जी, श्री राम निषाद जी, श्री रामतीर्थ यादव जी सभी सम्मानित जनों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने