विधायक के प्रयास से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग ने बदला
अपराध का अन्त संवाददाता सुनील केसी
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाक के सेवरा में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को शोहरतगढ़ विधायक ने बदलवा दीया है। पिछले कई दिनों से ख़राब पड़े ट्रांसफ़ॉर्मर की सूचना विधायक विनय वर्मा को ग्रामीणों द्वारा दीया गया। जिसको विधायक ने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही के तहत अधिकारियों से बात कर ट्रांसफ़ॉर्मर को बदलवा दिया है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले हमारे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेवरा ग्रामवासियों ने ट्रांसफर खराब होने की सूचना दिया था। जिसे संज्ञान में लेकर बिजली विभाग के अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। मैं बिजली विभाग के कर्मचारियों और अभियंता को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मैं अपने विधान सभा क्षेत्र के हित के हमेशा से समर्पित हुं। अपना दल एस पार्टी नेतृत्व ने मुझे उपचुनाव में ड्यूटी लगाई थी। भाजपा गठबंधन अपना दल एस प्रत्याशी उप चुनाव में विजय भी हो चुके हैं। चुनाव के कारण अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौजूद नही रहा फिरभी लगातार अपने विधान सभा क्षेत्र के बारे जिम्मेदार कार्यकर्ताओ से रोजाना जानकारी लेता रहा हूं। मैं अपने शोहरतगढ विधनसभा क्षेत्र हित व विकास के लिए हर संभव प्रयास के करता रहूंगा।
विधायक विनय वर्मा के प्रयास से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को विधुत विभाग ने बदला विनय वर्मा
byमनोज कुमार संपादक
-
0
