अक पत्र पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे।
अपराध का अन्त संवाददाता
सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु नगर पंचायत स्थित अटलनगर के हथिहवा में मथुरा प्रसाद चौधरी ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामअवतार चौधरी द्वारा छात्र - छात्राओं को अंक पत्र वितरण किया गया।
अंक पत्र पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए।
वही प्रधानाचार्य रामअवतार चौधरी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी छात्र मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करें। आप जो लक्ष्य बनाएंगे उसके अनुरूप यदि कार्य करते हैं , तो सफलता जरूर आपको मिलेगी। किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान, संस्कार ,अनुशासन होना जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है । पिछले कई वर्षों से स्कूल में पहला स्थान लाने पर साइकिल देकर सम्मानित किया जाता है।सभी छात्र शत-प्रतिशत सफल हुए जिसमे मुख्य रूप से
स्कूल में पहला स्थान कक्षा 8 से विकास कुमार 96.44% , स्कूल में दूसरा स्थान कक्षा 7 से करिश्मा जयसवाल 96.22%,स्कूल में तीसरा स्थान कक्षा 2 से स्नेहा पासवान 96.11% स्कूल में चौथा स्थान कक्षा 2 से शगुन पटेल 96% प्राप्त किया।
छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चारों बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
अंकपत्र वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामअवतार चौधरी प्रबंधक सविता चौधरी अध्यापक गण प्रिंस, सर्वजीत ,मनोज ,सुरेंद्र ,मुलायम ,उमेश, शत्रुहन ,उर्मिला ,सुरभि ,ज्योति, प्रियंका ,इशानी ,छात्र एवं छात्रा और उनके अभिभावक रहे उपस्थित।
अंक पत्र पाकर बच्चों के खिल उठे
byमनोज कुमार संपादक
-
0
