अपराध का अन्त संवाददाता
उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक संगठन जनपद सिद्धार्थनगर के प्रथम वार्षिक अधिवेशन का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह एवं जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता की अगुवाई में विकास भवन में आयोजन किया गया जिसमे अभिनव ओझा, राजेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष , अवधेश यादव जिलाध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट संघ , जगनरायण जिलाध्यक्ष ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संगठन एवम अश्वनी पाठक जिला मंत्री ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संगठन की उपस्थिति में
पंचायत सहायको द्वारा सर्वसम्मति से राघवेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष, गौरी शंकर राय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीण पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर पूजा मिश्रा, अजय कुमार, शीतल , मंत्री अशोक कुमार, कार्यवाहक मंत्री विमलेश यादव, संगठन मंत्री शिवा सिंह, विनय कुमार, शिवांगी मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक प्रताप चौधरी, संप्रेक्षक शैलेश यादव, आराध्या पांडे, शमीमा खातून , गोविंद वर्मा मीडिया प्रभारी चुना गया
संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पंचायत सहायकों के हित में लड़ाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की
निर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने पंचायत सहायकों की समस्याओं के लिए लड़ने तथा पंचायत सहायकों को मजबूत करने में अपनी प्रतिबद्धता दी
पंचायत सहायक संघ का प्रथम वार्षिक अधिवेशन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह और जिला मंत्री शैलेन्द्र गुप्ता के मौजूदगी में हुआ सम्पन्न अनिल सिंह
byमनोज कुमार संपादक
-
0
