अपराध का अन्त संवाददाता
माधव धाम गोरखपुर में क्रीड़ा भारती का स्थापना दिवस तथा क्रीड़ा भारती के अराध्य देव हनुमान जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत तथा क्रीड़ा भारती गोरखपुर जनपद इकाई के संयुक्त तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक आदरणीय सुभाष जी भाई साहब उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ० अरुण कुमार प्रजापति ने किया। क्रीड़ा भारती गोरखपुर के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के संयोजन तथा नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त सहमंत्री डॉ० अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। सैकड़ों खिलाड़ियों, खेल- प्रेमियों के साथ मिलकर सामूहिक सुंदर काण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात वहाँ उपस्थित सैकड़ों खिलाड़ियों ने आयोजित पावनखिंड दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। तीन किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान कृष्णा, द्वितीय स्थान श्याम, तृतीय स्थान अनुप, चतुर्थ स्थान शनि, पंचम स्थान चन्द्रेश तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सन्ध्या व द्वितीय स्थान को प्राप्त हुआ। प्रांत प्रचारक सुभाष जी भाई साहब एवं प्रांत अध्यक्ष डॉ० अरुण कुमार प्रजापति द्वारा विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी को हनुमान चालीसा पुस्तक व प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रचारक अरविन्द त्रिपाठी जी, शम्भू नाथ गुप्ता, पहलवान अभिषेक सिंह, संस्कार भारती के प्रान्त मंत्री,राष्ट्रीय खिलाड़ी सुशील कुमार बत्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद प्रकाश पाण्डेय, हरिओम पाण्डेय, मानवेन्द्र प्रजापति, अविनाश चौहान, शम्भू नाथ गुप्ता, एडवोकेट ब्रह्मदेव सिंह (भारत सरकार), एडवोकेट अविरल शर्मा आदि लोगों की उपस्थिति रही।
क्रीड़ा भारती गोरखपुर इकाई द्वारा स्थापना दिवस पर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया डा अरूण प्रजापति
byमनोज कुमार संपादक
-
0
