राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बैठक कर समस्या पर चर्चा कर बीएसए से की मुलाकात आदित्य शुक्ल

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बैठक कर समस्या पर चर्चा कर बीएसए से की मुलाकात आदित्य शुक्ल
अपराध का अन्त संवाददाता दिनांक 25/04/2023 को प्रत्येक माह की तरह इस माह भी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,सिद्धार्थनगर की टीम , जिलाध्यक्ष श्री आदित्य शुक्ल जी के नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं यथा पदोन्नति, अंत: जनपदीय स्थानांतरण , वेतन संबंधी समस्याओं आदि को लेकर श्रीमान बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र पांडेय जी से औपचारिक भेंट की और अधिकाशं शिक्षक समस्याओं का तत्काल निवारण करवाया गया। बैठक में जिला महामंत्री श्री पंकज त्रिपाठी जी ,जिला कोषाध्यक्ष श्री अभय सिंह जी ,जिला संगठन मंत्री श्री विपुल सिंह जी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह जी, जिला मंत्री श्री अंजनी झा जी ,जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव जी ,जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी जी,जिला मीडिया प्रभारी श्री सुरेंद्र गुप्ता जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश कुमार पांडेय जी,ब्लॉक मीडिया प्रभारी श्री मनोज द्विवेदी जी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने