वन माफिया के हौसले बुलंद शीशम के के पेड़ काटकर बन रहा मैदान जिम्मेदार मौन खेसरहा के फत्तेपुर पटहरा का है मामला

अपराध का अन्त संवाददाता
बांसी सिद्धार्थनगर। खेसरहा परिक्षेत्र में आये दिन वन विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से पूरा का पूरा वाग बिना परमिट के धराशाई हो रहे हैं जिससे विभाग को राजस्व का नुक़सान हो रहा है। शुक्रवार को खेसरहा परिक्षेत्र के फत्तेपुर पटहरा मे वन विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से सैकड़ों शीशम के पेड़ों को वन माफिया काटकर धराशाई कर दिये। देखते ही देखते शीशम का बाग मैदान बन गया। वहीं दो तिहाई लकड़ी बन माफिया उठा ले गए लेकिन अभी भी भारी संख्या में शीशम के बोटे मौके पर मौजूद हैं। बन माफिया यूपी 56 की गाडियों में लोड कर ले जाने के फिराक में है। चर्चा है कि क्षेत्र के फारेस्टर व डीएफओ कार्यालय के एक बाबू की मिली भगत से बन माफिया बिना परमिट के कटान करते हैं। बताया जाता है कि उच्चाधिकारियों को पेंडों के कटान सम्बन्ध मे जानकारी नही होती है। बताया जाता है कि वन विभाग के दो संयुक्त जिम्मेदारों की मिली भगत से यह कम निर्बाध रूप से चल रहा है। इस सम्बन्ध में खेसरहा रेन्जर सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पेड़ कटान हुई है जिम्मेदारों पर बन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने