अपराध का अन्त संवाददाता
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए आज शक्तिपीठ से निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
👍गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर लोगो गजब का उत्साह
👍11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया गया है 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
सिद्धार्थनगर।
गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है,11 अप्रैल को सुबह 9 बजे शक्ति पीठ से गायत्री माता के आकर्षक झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक अशोक त्रिपाठी ने बताया कि नारी सशक्तिकरण व नवचेतना जागरण अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है।
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में पहले दिन 11 अप्रैल को सुबह नौ बजे से मंगल कलश शोभा यात्रा, सायं छह बजे से रात नौ बजे तक संगीतमयी कथा, प्रवचन होगा। इसके बाद 12 और 13 अप्रैल को सुबह चार बजे एवं छह बजे से सात बजे तक जागरण प्रार्थना, जय ध्यान एवं प्रज्ञायोग व्यायाम, सुबह आठ बजे से 11 बजे तक देव आह्वान, पूजन, यज्ञ एवं विविध संस्कार, दोपहर दो बजे से सांय चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी, मंडलों का गठन, पुर्नगठन, सायं छह बजे से रात नौ बजे तक संगीतमयी प्रवचन कथा आयोजित है। अंतिम दिन 14 अप्रैल को जागरण प्रार्थना, जय ध्यान एवं प्रज्ञायोग व्यायाम, सुबह आठ बजे से 11 बजे तक देव आह्वान, पूजन, यज्ञ एवं विविध संस्कार के साथ ही 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की महापूर्णाहुति एवं टोली की विदाई का कार्यक्रम रखा गया है।24 कुंडीय गायत्री महा यज्ञ की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंडित ओंकार शास्त्री द्वारा यज्ञ स्थल व कलश को दुल्हन की तरह से सजा दिया गया है।24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जिले भर के लोगो मे गजब का उत्साह दिख रहा है।कलश यात्रा में शामिल होने के लिए जनपद सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल व आसपास के जिलों से गायत्री शक्ति पीठ से लोगों का आना शुरू हो गया है।
24कुंडलीय गायत्री महायज्ञ शक्तिपीठसे भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी राणा प्रताप सिंह
byमनोज कुमार संपादक
-
0