विधायक विनय वर्मा को जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतू सचिन ने दिया प्रार्थाना पत्र

विधान सभा शोहरतगढ ग्राम गौरा बाजार टोला अलीदापुर के सचिन गुप्ता जाति प्रमाण पत्र जारी हेतु विनय वर्मा विधायक को सौंपा अपराध का अन्त संवाददाता हमारे विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के गौरा बाज़ार टोला, पोस्ट अलीदापुर निवासी श्री सचिन गुप्ता जी द्वारा हमें पूर्व में एक आवेदन सौंपा गया था जिसमें वो कांदू (वैश्य) बनिया जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा नवीनीकरण करने का अनुरोध किया था. उस आवेदन पत्र को संज्ञान में लेकर हमने शासन से आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया. उसी सन्दर्भ में समाज कल्याण विभाग उ.प्र द्वारा आवश्यक जांच के बाद आदेश पत्र निर्गत कर उपरोक्त विषय हेतु सकारात्मक कार्यवाही करने का आदेश हुआ है। जिससे समस्त कांदू (वैश्य) बनिया सामाज में ख़ुशी की लहर है। अपने विधानसभा क्षेत्र के देव तुल्य जनता-जनार्दन के हित में होने वाले ऐसे कार्यों से हमारा भी मन प्रफुल्लित होता है। माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में चल रही सरकार की यही ख़ासियत है कि समाज के एक-एक व्यक्तियों तक सारी सुविधायें पहुँच रही है तथा उनके द्वारा की जारी मांगों पर आवश्यक उचित कार्यवाही, बिना देर किये हो रही है. इसके लिए माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी तथा उ. प्र. समाज कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री असीम अरूण जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं तथा लाभान्वित होने वाले कांदू परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।हम श्री सचिन गुप्ता जी को भी हार्दिक धन्यवाद और शुभकामना देते हैं जिन्होंने एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुये मुझे सूचित किया और हमारे प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने