अपराध का अन्त संवाददाता
बांसी। साधन सहकारी समिति ब्लॉक संघ बांसी के सामाजिक कार्यकर्ता संजय श्रीवास्तव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्विरोध चयन से परिचितों सहित अन्य लोगों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में संजय श्रीवास्तव बांसी ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।
संजय श्रीवास्तव बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। सूत्रों की मानें तो संजय श्रीवास्तव एक कर्मठ और जुझारू नेता है। इनका जीवन उद्देश्य मानव समाज कल्याण पर निर्भर है। साधन सहकारी समिति संघ बांसी ब्लॉक का अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाइयां और मुबारकबाद दी है।इस बारे में उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।साधन सहकारी समिति के कार्यों को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर शुरू से सार्वजनिक हित की भावना व्यापत है इसलिए मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा। उनके चयन पर अष्टभुजा अग्रहरि, रशीद खान, मुकेश धर द्विवेदी, सोहराब अली सहित कई लोगों ने बधाई दी है।
सहकारी समिति ब्लाक संघ बांसी के संजय श्रीवास्तव घोषित हुए अध्यक्ष
byमनोज कुमार संपादक
-
0
