शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किया और मंगल की कामना किया

जनपद सिद्धार्थनगर के के विधान सभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, काशी विश्वनाथ मंदिर में औघरदानी बाबा भोलेनाथ जी का अपने शुभचिंतकों तथा वाराणसी के स्वर्णकार समाज, व्यापारी समाज तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रबुद्ध लोगों के साथ दिव्य दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। भगवान भोले शंकर से समस्त प्राणियों के सुख-समृद्धि, यश और वैभव की मंगल कामना करते हुए अपने जनपद व क्षेत्र पर सदा कृपा-दृष्टि बनाये रखने हेतु हाथ जोड़कर प्रार्थना किया। वास्तव में यह दर्शन अलौकिक और अप्रतिम है। इस दर्शन के दौरान बनारस में हमारे साथ जुड़े सभी प्रबुद्ध लोगों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। हर हर महादेव।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने