प्रयागराज में 9 अप्रैल को होगा वैज्ञानिक होम्योमिनार<
अपराध का अन्त संवाददाता
अप्रेल आगामी 9 अप्रैल को होमियोपैथिक चिकित्सा जगत से जुड़े देश भर के वैज्ञानिकों,चिकित्सकों,शोधकर्ताओं, छात्रों का जमावड़ा होगा। होम्योफ्रेंड्स 18वें होमियोपैथिक साइंटिफिक सेमिनार एंड अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन केजीएफ बिला, सिविल लाइंस प्रयागराज में होने जा रहे होमियोपैथिक साइंटिफिक सेमिनार में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार व कोलकाता, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली व दूसरे प्रदेश से करीब पाच सौ से अधिक होमियोपैथिक चिकित्सक व इसमें रुचि रखने वाले छात्र भाग लेंगे। यह जानकारी मंगलवार को सेमिनार को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कॉन्फ्रेंस आयोजन समिति सदस्य तथा विशेष आमंत्रित अतिथि सिद्धार्थनगर के डा. भास्कर शर्मा ने दी।
कान्फ्रेंस के आयोजन अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह कन्वेनर डॉ आर के तिवारी आयोजक चेयरमैन डॉ प्रमोद गुप्ता आयोजक सेक्रेटरी डॉक्टर रोहित गोपाल को बनाया गया हैl कान्फ्रेंस में कोलकाता से डॉक्टर आलोक मिश्रा,डॉक्टर अमर सिंह शेखावत राजस्थान, डॉक्टर केआरके प्रभाकर मूर्ति अरुणाचल प्रदेश, डॉ रुचि सिंह जयपुर,डॉक्टर चंद्रशेखर बर्मा बिहार, डॉ मनोज कुमार शर्मा चंदौली, डॉक्टर भास्कर शर्मा सिद्धार्थनगर,डॉक्टर पवन सिंह उत्तराखंड, डॉक्टर एमडी सिंह गाज़ीपुर, डॉ अरुण कुमार गौतम कुशीनगर,डॉ बृजेंद्र प्रताप सिंह गाजीपुर, डॉ राजीव रतन राय, डॉ प्रवीण त्रिपाठी, डॉक्टर निशांत, डॉ पंकज श्रीवास्तव आदि चिकित्सक अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे l
9अप्रैल 2023 को प्रयागराज में वैज्ञानिक होम्योपैथीक सेमिनार में इटवा के डा भास्कर शर्मा करेगें प्रतिभाग
byमनोज कुमार संपादक
-
0