न्याय की प्रहरी दैनिक हिन्दी सामाचार पत्र के संपादक ने गोरखपुर के नक्षत्रशाला कई जिले के प्रभारियों से की चर्चा

 अपराध का अन्त 


संवाददाता 

गोरखपुर। रविवार को स्थानीय बीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में दैनिक न्याय का प्रहरी से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक प्रधान संपादक हरिश्चन्द्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गोरखपुर तथा बस्ती मण्डल से आये प्रतिनिधियों ने प्रधान संपादक के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा जिस पर प्रधान संपादक महोदय ने त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में सभी ने एक स्वर से पूर्वांचल में अखबार का सर्कुलेशन बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद बीआरडी पी जी कालेज देवरिया के प्रोफेसर मैथिली रमण प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया कर्मियों की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है उन्हें अपने कर्तव्यों का सम्यक रूप से निर्वहन करना चाहिए। किसी के दबाव में आए बिना सच को उजागर करना एक सच्चे मीडिया कर्मी का दायित्व है। बैठक में गोरखपुर के ब्यूरो चीफ, देवरिया के ब्यूरो चीफ रितेश सिंह, कुशीनगर के ब्यूरो चीफ गोविन्द पटेल, सिद्धार्थनगर के ब्यूरो चीफ एम एन सलमान, बस्ती के ब्यूरो प्रमुख दिलीप कुमार तथा प्रतिनिधि बेचन पटेल, चन्द्रकेश प्रसाद, संजीव कुमार, रामचन्द्र निषाद, राहुल पटेल, हरिश्चन्द्र चौधरी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मीडियाकर्मी के सी चौधरी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने