*अपराध का अंत / भैरु सिंह राठौड़*
*राजस्थान* देश में हर रोज माफियाओं, असामाजिक तत्वों द्वारा पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय, अत्याचार व जानलेवा हमलो को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी व प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट के राजस्थान के प्रदेश महासचिव आजाद खेम सिंह फौजदार व वरिष्ठ समाजसेविका तथा प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट कि दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमल ने गहरा दुख जताया है। वरिष्ठ समाजसेवी फौजदार ने कहा कि देश में पत्रकार अपनी जान पर खेलकर निडर और निष्पक्ष तरीके से लोगों को खबरें उपलब्ध करवाता है जो निहायत ही काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता असामाजिक तत्वों को रास नहीं आती हैं। क्योंकि इनमें असामाजिक तत्वों, माफियाओं के अपराधों की पोल खुल रही होती हैं। जिससे घबराकर वह सरेआम पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर देते हैं जो चिंता का विषय है। सरकार को अति शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर देना चाहिए जिससे कि ऐसी अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट की दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर असामाजिक तत्वों और माफियाओं द्वारा हमले किया जाना गहन चिंता का विषय है। उन्होंने अभी हाल ही में पत्रकारिता की आड़ में देह व्यापार जैसे घृणित कार्य में शामिल महिलाओं को पत्रकारिता के नाम पर कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार को बिना देरी किए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए। प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट के राजस्थान प्रदेश महासचिव आजाद खेम सिंह फौजदार व दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमल ने पत्रकार एवं संपादक व प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भैरू सिंह राठौड़ की निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि देश में राठौड़ जैसी निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कहा कि सभी राजनीतिक दल एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। उन्होंने कहा कि देश में व्यवस्था परिवर्तन किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की सेना पर कतई आशंका नहीं है और देश की सेना की बहादुरी पर सवाल उठाने वाले राजनेताओं को मानसिक दिवालियापन का शिकार बताया है। (जैसा फौजदार व श्रीमती कमल ने राजस्थान संपादक भैरु सिंह राठौड़ को बताया)
पत्रकरो की सुरक्षा हेतु कानून अति शीघ्र लागू हो ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा हो रहे पत्रकारों पर हमले अति शीघ्र बंद हो श्रीमती कमल फौजदार
byमनोज कुमार संपादक
-
0