काला नमक धान की फसल का निरीक्षण करते हुए मनोज कुमार

 काला नमक धान की फसल का निरीक्षण करते हुए:मनोज कुमार

संवाददाता, अपराध का अन्त

 सिद्धार्थनगर। पटनी जंगल ग्राम सभा में काला नमक धान की खेती का निरीक्षण किया गया। काला नमक शोध संस्थान के प्रबंधक मनोज कुमार भ्रमण करते हुए कई किसानों के खेती का निरीक्षण किया जिसमें पाया की काला नमक धान बड़े और छोटे ब्राइटी की लोगों की कई किसानों ने लगाया है। इसमें फसल अच्छा पाया गया तो वही छोटी ब्राइटी में कुछ कारणों से बीमारी दिखीं। कहीं-कहीं काला नमक धान प्रभावित हो जाती हैं। इसके लिए किसानों की चाहिए फूटने से पहले दवा का इस्तेमाल करें ताकि काला नमक धान में कोई रोग न लगें। काला नमक धान का पैदावार बेहतरीन और बढ़िया होगा जिससे किसान उत्साहित होकर के ज्यादा लगाने का प्रयास करेंगे। विकास खंड नौगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटनी जंगल के ग्राम सभाओं के किसानों के खेतों में जाकर मनोज कुमार और सुनील केसी भी धान की बालियां फरखा। काला नमक की खेती करने से बहुत लोग करने लगें। यह देन जनपद सिद्धार्थनगर के पूर्व डीएम और सीडीओ की है। आज ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान की खेती कर रहे हैं । इसे ओ डी ओ पी के तहत जनपद सिद्धार्थनगर में काला नमक धान को चयन किया गया है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि जब तक सिद्धार्थनगर ओ डी ओ पी के तहत क्षेत्र काला नमक का चयनित हुआ है किसानों को जागरूक करके ज्यादा से ज्यादा पैदावार  का प्रयास कर रहे हैं यह अधिकारियों की देन है। मनोज कुमार काला नमक शोध संस्थान के प्रबंधक ने मीडिया के माध्यम से उक्त बातें कहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने