सिद्धार्थनगर: खजुरिया सड़क पर पानी का जमाव से राहगीर काफी परेशान हैं। नगर पालिका नौगढ़ मे लोगो का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष अगर नाली की साफ सफाई समय से करते तो शायद इतना पानी का जमाव नही होता ये सारी बातें नगरवासियों ने अपने बयान में कहा कि ,इस प्रकार की व्यवस्था कही न हो इनके तथाकथित विकास की पोल खोल कर रख दिया है जलजमाव की यही भयावह स्थिति भीमापार ,इंदिरानगर, सिसहनिया,बुद्धनगर, कांशी रमा आवास, परसा शाह आलम आदि की भी है।जनता का कहना है कि व्यवस्था ठीक से नहीं किया गया कही बिजली की नंगी तार पानी में अर्थिग ले लेता तो क्या होगा इससे कई लोग करंट से अपनी जीवन लीला समाप्त हो जाती पर शुक्र गुजार रही कि इसी घटनाएं सामने नहीं आईं ।
पानी घरों और दुकानों में भी घुस गया है जिससे अन्न ,कपड़े और कई जरूरत के समान के साथ साथ कापी ,किताब भी भीग कर खराब हो गए।बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हो रही हैं।और साथ ही साथ गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी है।
Tags
SIDDHARTHNAGAR NEWS