बाढ़ पीड़ितों को हाल चाल लेते हुए जिला पंचायत सदस्य परवेज आलम
सिद्धार्थनगर संवादाता
जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड जोगिया ब्लाक के अन्तर्गत वार्ड नंबर 37 से लगातार दो बार से ज़िला पंचायत सदस्य चुने जा रहे भाई परवेज आलम इस बाढ़ विभीषिका में अपने क्षेत्र के नईडहर ,बैलेहवा ,सरपतहा, रामापुर ,आमहवा, नदवालिया ,बरेनिया, बैदौली, अहडी , नगपरी के लोगों के लिए आशा की एक किरण के समान दिखाई पड़ते हैं। इस दैवीय आपदा में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के लिए अपनी खुद की जान जोखिम में डाल कर परवेज आलम भाई राहत सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। आपदा में बिना किसी ताम झाम के अपने साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित अपने क्षेत्रीय गांवो के लिए इस तरह का समर्पण एक सही जनप्रतिनिधि की मुहर है। शायद यही वजह है कि क्षेत्र के लोग अपने नेता से इतना लगाव रखते हैं।
Tags
SIDDHARTHNAGAR NEWS