विकास खंड नौगढ़ सदर के अंतर्गत ग्राम सभा खलीलपुर(टोला - जगदीशपुर और पुरैना) में पशु चिकित्सालय नौगढ़ सदर की टीम द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया l पशु चिकित्सा शिविर डॉ आरबी यादव सर,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी - नौगढ़ सदर के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया, साथ में पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति और वेक्सीनेटर अशोक कुमार उपस्थित रहे l पशु चिकित्सा शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्री सुभाष चौधरी द्वारा किया गया l पशु चिकित्सा शिविर में बड़े छोटे मिलाकर कुल 156 पशुओं की चिकित्सा की गई तथा कृमि नाशक दवा, पोकने की दवा एवं किलनी की दवा निशुल्क वितरण किया गया l डॉ आर बी यादव,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नौगढ़ सदर द्वारा वहां उपस्थित सभी पशुपालकों को वर्तमान में
चल रहे लंपी डिजीज की जानकारी दी गई l अंत में पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया l
