जनपद सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल के नेतृत्व मे अपनादल एस पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

 

सुनील केसी

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिल्हिया में अपना दल एस पार्टी का सदस्यता अभियान शुभारंभ किया गया। अ.द. एस के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में साधरण व सक्रियता सदस्यता अभियान शुरू किया गया। पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर पुरुषों सहित महिलाओं ने सक्रियता सदस्यता ग्रहण किया। जनपद सिद्धार्थनगर के पांचो विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता ग्रहण अभियान चलाने के लिए रेस्ट हाउस में अपनादल एस की जिला कार्यकारिणी सहित सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिसके मुख्य अतिथि व प्रभारी गिरजेश पटेल रहे। जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल ने पांचों विधानसभा क्षेत्र के चारों जोन के कार्यकर्ताओं को सदस्यता किट दिया। उसके बाद सदस्यता ग्रहण प्रक्रिया को समझाया। राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल ने पार्टी के विचारों और कार्यो बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनादल एस अपनी संगठन बहुत बृहद रूप से मजबूत कर रही हैं।अद एस पार्टी की अध्यक्ष बहन श्री मती अनुप्रिया पटेल के कुशल नेतृत्व में वर्तमान में अपनादल एस का कद बढ़ गया है। विधायक और सांसद के रूप में आम जनता आशीर्वाद दिया है। यह पार्टी दबे, कुचले, बिछड़े, गरीब, असहाय लोगों के हित के राष्ट्र हित में कार्य करती है। इस जनपद में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो 2 अक्टूबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। आत्मा पटेल ने कहा हम सब मिलकर पार्टी द्वारा दिये गए लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। रेस्ट हाउस में बैठक समाप्त होने के बाद चिल्हिया में राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल सदस्यता अभियान कार्यक्रम सम्मलित हुए। शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या के अथक प्रयास से सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराया गया है। इस दौरान अनिल चौधरी,लवकुश चौधरी, नितिन मौर्या, विनय जायसवाल,अंजली चौधरी, कुलदीप चौधरी, लवकुश सैनी, शोभनाथ चौधरी,मुख्तार, रिंकू जायसवालआदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने