मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा जिलाधिकारी संजीव रंजन को आपदा युवास्वयं सेवक दल ने सौंपा ज्ञापन

 



सिद्धार्थ नगर - जोगिया विकास खंड क्षेत्र के बाढ़ नदी कटान प्रभावितो ने मुख्यमंत्री सम्बोधित जिला अधिकारी को मांग पत्र सौपा है सौपे गए मांग पत्र की अध्यक्षता कर रहे सेवा निर्वरित कानूनगो शंभू प्रसाद द्वारा मांग पढ़ कर सुनाया गया जिसमे सरकार से संगठन ने यह मांग किया है कि राप्ती बूढी राप्ती नदी के बीच बसे तीसो गांव के लिए कोई कालेज नहीं है जो ककरही गायघाट मार्ग पर स्थिति बड़गो, बंगरा, कुशम्ही, सेमराकला, रामपुरवा, मारुखर्गकला, बांकी धोबहा, सहित क्षेत्र मे को उच्च शिक्षा हेतु कालेज नहीं है संगठन द्वारा इस क्षेत्र मे अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP)के तहत दलितों, पिछडो के बच्चो को उच्च शिक्षा मिल सके आवासीय कॉलेज बनवाया जाय जिसमे कंप्यूटर, पुस्तकालय, वाचनालाय हो और दलितों के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा मिल सके ,क्षेत्र मे शादी विवाह हेतु दलितों पिछडो के लिए कोई उचित भवन ग्राम पंचायत मे नहीं है जहाँ इनके बच्चो,बेटियों की शादी विवाह के दौरान बारात रखी जा सके अनुसूचित जाति उप योजना (SCSP)अंतर्गत उपरोक्त गावों क्षेत्र मे सामुदायिक भवन निर्माण कराया जाय उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया है !

वही संगठन द्वारा जिलाधिकारी से यह मांग किया है कि दवाबा क्षेत्र राप्ती बूढी राप्ती नदी के बीच बसे बंगरा, कपिया, बड़गो, कुशम्ही मारुखर्गकला, धोबहा, बांकी, सहित क्षेत्र के वर्तमान खरीफ सीजन मे किसानो के फसलों पर सूखे का असर रहा और फसले बर्बाद हो गयी भविष्य मे यह स्थिति न आये गावों मे नलकूप ( ट्यूबल ) मांग किया है, क्षेत्र मे छुट्टा पशुओं से हो रहे फ़सल नुकसान से किसानो कि फसले बच सके छुट्टा पशुओं को गौशाला मे भेजी जाय,वर्षो से बाढ़ की मार झेल क्षेत्र के किसानो की फ़सल डूबने से बच सके अजिगरा पनिहवा के बीच बड़ी रगुलेटर लगवाया जाय जिससे भविष्य मे जल जमाव से किसानो की फ़सल बर्बाद न हो ज्ञापन सौपा गया

ज्ञापन सौपने मे संगठन के महिला पुरुष सहित पचासो लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौपा जिसमे सेवानिर्वरित सिचाई विभाग शिवनारायण बौद्ध, चिन्नीलाल कश्यप, उपेंद्र, कमलेश, राधेश्याम, संगीता, अनीता, सीमा, अकालमती, शान्ति, ऊषा, पूनम लक्षिमन प्रसाद, पृथ्वीराज लोधी रविन्द्र कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने