हाथरस में दलित साहित्य कवि सम्मेलन आयोजित हुई संयोजक सुनील ने दी जानकारी

 दलित साहित्य कवि सम्मेलन आज, संयोजक सुनील ने दी जानकारी




हाथरस    संवाददाता   

। ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक 111वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में दलित साहित्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज भव्य तरीके से मेला पांडाल में आयोजित किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक स्वराज एक्सप्रेस चैनल के जिला संवाददाता पत्रकार सुनील कुमार जी ने यह स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया है कि इस दलित साहित्य कवि सम्मेलन को विशाल रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि लोग ज्यादा से ज्यादा आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लें। संयोजक ने यह भी बताया है कि मथुरा से डॉ सोहनलाल शीतल, लाखन सिंह हलचल, सुनील कर्दम, अनिल दिनकर, डीके भास्कर, नेत्रपाल बृजवासी और आगरा से सुनीता बौद्ध, हाथरस से रूबिया खान हापुड से मनजीत सिंह अवतार, भरतपुर से भगवान सिंह भ्रमर, हृदेश तथा अलीगढ़ से धर्मेंद्र विद्रोही इस कार्यक्रम में आकर लोगों के बीच शिरकत करेंगे। 

कवि सम्मेलन में कविता का हर रस दिखेगा। कविताओं में प्यार की कशिश होगी तो जुदाई का गम भी हास्य-व्यंग्य होगा तो शेरो-शायरी भी। इसके लिए जनपद के अलावा अन्य जिले से चुनिंदा कवियों को आमंत्रित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने