दिल्ली संवाददाता धर्मेन्द्र कुमार
भारतीय बौद्ध संघ के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है जिसमें दिनांक 25/09/2022 को स्थान विज्ञान भवन में हाल नंबर 6 मीना बाग के सामने समय 10,0 बजे से शुरू किया जाएगा आप सभी भारतीय बौद्ध संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और शुभ चिंतकों से अपील किया जाता है कि उक्त तिथि को समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल और यादगार पल में समाहित करने का समपूर्ण योगदान करे भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघ प्रिय राहुल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से अयोजन किया जा रहा है जिसमे इस अवसर पर जो समाज और देश और जनता के उत्थान और विकास को लेकर बढ़ावा दिया है जिसके कारण समाज हित से देश का दिशा और दशा बदलने में योगदान दिया है ऐसे लोगों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति चिन्ह सम्मान देकर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिसमें सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दीन दयाल उपाध्याय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा इस बात की जानकारी संस्था प्रमुख भंते संघ प्रिय राहुल ने दिया।