![]() |
| अटेवा के पदाधिकारियो ने की मुलाकात करते हुए |
जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में हुई अटेवा की बैठक* अटेवा पेंशन बचाओ मंच सिद्धार्थनगर के बैनर तले आज सहयोग ,सदस्यता ,संगठन की मजबूती, अभियान क्रम के तहत एक आवश्यक बैठक जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर के सभागार में आयोजित किया गया सभा की अध्यक्षता ,अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अशोक त्रिपाठी ने किया , विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला महामंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर गोविंद ओझा रहे बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अटेवा सिद्धार्थनगर बृजेश द्विवेदी रहे। कार्यक्रम प्रारंभ में स्वागत सम्मान के क्रम में जिला अध्यक्ष अटेवा बृजेश द्विवेदी को बैज लगाकर एवं बुके देकर, लक्ष्मी कांत पांडे जी ने सम्मानित किया इसी क्रम में जिला संगठन मंत्री सोभनाथ गुप्ता को बैच लगाकर बुके देकर सम्मानित किया गया इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़ विवेक कांत मिश्र को भी बैच लगाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम स्वागत भाषण में अशोक त्रिपाठी ने अटेवा से चिकित्सा कर्मचारियों का परिचय करवाया ,तथा सभी सदस्यों से अटेवा का सहयोग करने की अपील किया। गोविंद ओझा ने कहा आने वाले दिनों में अटेवा ही एकमात्र ऐसा संगठन रहेगा जो शिक्षक और कर्मचारियों को उनका सम्मान पुरानी पेंशन,दिलाएगा मैं जनपद के सभी डिप्लोमा फार्मासिस्ट साथियों से निवेदन करता हूं कि आप सभी लोग अटेवा का हर कदम पर सहयोग करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटेवा जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी ने कहा आप भरोसा रखें शत प्रतिशत यकीन मानिए पुरानी पेंशन बहाल होकर रहेगी इसी आशा और विश्वास का परिणाम रहा राजस्थान, छत्तीसगढ़ ,झारखंड एक के बाद एक राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल होते जा रही है और उम्मीद रखिए 2024 से पहले कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो जाएगी आप आप लोग अटेवा का साथ दें सहयोग करते रहें तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे हिंदुस्तान में पुरानी पेंशन बहाल हो जाएगी कार्यक्रम को अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़ विवेक कांत मिश्र ने भी संबोधित किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अटेवा ने जिला संगठन मंत्री अटेवा लक्ष्मी कांत पांडे का विशेष आभार व्यक्त किया जिन के सहयोग से आज का यह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी ,बृजेश पांडे, राजीव कर पाठक, के सी पांडे, रंजीत प्रसाद ,अरुण कांत पांडे ,बुद्ध प्रकाश ,प्रदीप मिश्रा, राघवेंद्र द्विवेदी, शमशुल हक, सुग्रीव चौधरी ,जगदीश चंद्र वर्मा, कुमारी नम्रता पाठक, सिद्धेश्वर पांडे ,दुर्गेश मिश्रा ,आशीष त्रिपाठी , रकीबुल्ला , ओ पी श्रीवास्तव, अशोक चौधरी ,राजमणि मिश्रा, महेंद्र यादव ,हरीश चंद चौधरी, हीरालाल, विक्रम, संजय, हरिश्चंद्र सौरभ आदि उपस्थित रहे।
