हाथरस पुलिस ने पाच तस्करों को किया गिरफ्तार

 
संवाददाता हरीबाबू सिंह 
हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग जगह से प्रकाश उर्फ नहने पुत्र शिव कुमार निवासी जलेसर अड्डा, सत्यम पुत्र चन्दप्रकाश निवासी जलेसर अड्डा,रवि उर्फ कान्हा पुत्र ब्रजमोहन निवासी नया बास,सचिन वर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी माया टाकीज वर्मा कांलोनी,गगन पुत्र अशोक निवासी मौहल्ला माईयान के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 186 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने