रामपुर के मसवासी में राजस्थान के जिला जालौर में मटकी से पानी पीने के विरोध में विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा दलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने पर सिद्धार्थनगर जिले अनेकों दलित संगठनों ने एक साथ होकर गहरा रोष प्रकट किया नौगढ़ तहसील में कैंडल मार्च निकाला गया यह कैंडल मार्च नगर भ्रमण करते हुए सिद्धार्थ तिराहे पर कैंडल मार्च को विराम दिया गया। वही लोगों का कहना है दोषी हेडमास्टर को कड़ी सजा दिलाया जाए और साथ ही पीड़ित परिवार को पचास लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने मृतक की आत्मा को शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया और नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस मैके पर महेंद्र प्रसाद बौद्ध मंडल महासचिव भारतीय बौद्ध महासभा पंजीकृत जिला अध्यक्ष भीम आर्मी आर के निगम सिद्धार्थनगर शिवा राव हंसराज गौतम दिलीप कुमार बौद्ध राममिलन भारती रामधनी गौतम चंद्रिका प्रसाद वरिष्ठ कार्यकर्ता बहुजन बहुजन समाज पार्टी श्यामलाल बौद्ध बहुजन समाज चिंतक शिव कुमार आजाद भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष बुधराम बांसी विजय बहादुर सिद्धू बौद्ध व अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे हैं।
दलित सामाजिक कार्यकर्ता एवम भीम आर्मी और संगठन ने छात्र दलित इन्द्र मेघवाल की सेल सिंह के द्वारा हत्या का विरोध कर कैंडल मार्च तहसील प्रांगण नौगढ़ में निकाला
byमनोज कुमार संपादक
-
0