ग्राम पंचायत महदेवा के प्रधान प्रतिनिधि सुहेल अहमद के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई तिंरगा यात्रा



सिद्धार्थनगर संवाददाता



सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत महदेवा के ग्राम प्रधान सुहेल अहमद के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय महदेवा से तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें बच्चे धूमधाम के झंडा तिरंगा को लेकर विद्यालय और गांव लोगों ने मिलकर पूरे गांव में भ्रमण किया। गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हुए जयकारा लगाया। झंडे को लहराते हुए बच्चों ने नारेबाजी की और लोग देख कर के इस झंडे तिरंगे को प्रशंसा किया कहा कि यह प्रधान जी की जो कर्तव्य और निष्ठा का देन है कि इतनी संख्या में तिरंगा झंडा निकाल कर जयकारा जो लगाया जा रहा है । 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह से लोगों ने सराहना की और रूप से 15 अगस्त का है। ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि सुहेल अहमद के क्रिया कलाप से आभास हो गया है कि आने वाले 15 अगस्त को धूम धाम से मनाया जाएगा। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक श्रीस्ताव , सरातुल्लाह (रेहान) उमेश, बेचन, अंबिका प्रसाद चंद्र भूषण दुबे, हाजी हकीकुल्लाह, विनोद कुमार आदि कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने